
छपरा(18 अक्टूबर 2019) : वी सेमनरी छपरा में दिनांक 15 अक्टूबर से संचालित प्रथम सोपान शिविर में दीक्षा संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो को जिला संगठन आयुक्त स्काउट आलोक रंजन के द्वारा स्काउट गाइड के नियमानुसार प्रतिज्ञा” मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं यथा शक्ति ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करूँगा दुसरो की सहायता करूंगा और स्काउट नीम का पालन करूंगा, दिलाकर दीक्षित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्रधान महेश्वर झा विद्यालय के विभिन्न विषयक शिक्षकों के साथ उपस्थित थे जिन्होंने मौके पर बच्चो का उत्साहवर्द्धन किया ।मौके पर पहुंचे जिला आयुक्त (स्काउट) डॉ0 दीना नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में आज ली गई प्रतिज्ञा और वचन को जीवन भर निभाने और अपने दैनिक जीवन मे अपनाने की बात कही वही विद्यालय प्रधान श्री झा ने आज के इस आयोजन को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अविष्मरणीय क्षणों में याद रखने तथा स्काउट के आदर्श पर चलने की बात कही।उक्त आयोजन में शिविर प्रधान राजेन्द्र राय, शिविर सहायक सुरेश,श्री विशाल कुमार , अमन राज के अलावे विकाश कुमार,रितेश कुमार,इंद्रजीत कुमार,कर्ण कुमार,सुमित कुमार,अमन कुमार सिंह,सोनम कुमारी भी मौजूद थे।




Recent Comments