प्रतिभावान कुणाल तथा नंदनी लैपटाप पाकर हुए सम्मानित

इसुआपुर(सारण) ।संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल इसुआपुर के प्रांगण में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मैट्रिक तथा इन्टर के बोर्ड परीक्षा 2019 में प्रखण्ड स्तर पर बेहतर अंक लाने वाले 390 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष तथा संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर संगम बाबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मैट्रिक के टॉप टेन छात्र – छात्राओं में क्रमशः कुणाल कुमार सिंह को लैपटॉप तथा हामिद राजा , अभिषेक कुमार ,नीति कुमारी , नवीन कुमार , अभिषेक कुमार , कुलदीप शेखर , अभिषेक कुमार , कुन्दन कुमार चौबे तथा अभिषेक कुमार को साइकिल देकर सम्मानित किया गया । वहीं इंटर के टॉप टेन के क्रमशः नंदनी सिंह को लैपटॉप तथा प्रियंका राज , मनीष कुमार सिंह , उज्जवल कुमार , रूपेश कुमार यादव , विकाश कुमार , अंकित कुमार सिंह , विकाश कुमार पंडित , सुनील कुमार प्रसाद तथा पल्लवी कुमारी को साईकिल देकर पुरस्कृत किया गया । वहीं इसके अलावें भी मैट्रिक के 180 तथा इंटर के 190 छात्र- छात्राओं को घड़ी , मेडल , प्रशस्ति पत्र के रूप में सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

पूर्व में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा , पूर्व मुखिया रामप्रकाश दास तथा संगम बाबा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।