
मांझी(सारण)। पंचों को मिलने वाले चार साल के मानदेय तथा ग्राम कचहरी के प्रयोग में आनेवाली सामग्री की राशि का कथित रूप से डुमरी के सरपंच द्वारा निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को पंचायत के करीब एक दर्जन पंचों ने इस सम्बंध में एक लिखित ज्ञापन बीडीओ नीलकमल को सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में शामिल उप सरपंच बेबी देवी शुभलाल देवी पार्वती देवी सोना देवी हिरापुरी देवी रामजीत राम शारदा देवी धुरेन्द्र राम कलावती देवी उमेश कुमार सिंह नूरजहाँ मनोज साह तथा लीलावती देवी ने मानदेय भुगतान करने तथा सरपंच के विरुद्ध कारवाई की मांग की हैं।




Recent Comments