बीएसएनएल के कॉल ड्राप से उपभोक्ताओं में नाराजगी
मढ़ौरा : स्थानीय बीएसएनएल सर्किल में पिछले 24 घंटे से कॉल ड्राप से उपभोक्ता परेशान है।विभागीय लापरवाही को लेकर शिकायत को अनदेखी से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।मालूम हो की बीएसएनएल के कॉल ड्रॉप को लेकर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दो दिन पहले लोकसभा में दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद का ध्यान आकृष्ट कराया था।जिससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं में बेहतर सेवा मिलने की आस जगी है।