✍ दैनिक खोज खबर के लिए बड़हरिया से अख़लाक़ अहमद

🌞सीवान : बड़हरिया विद्युत विभाग के जेई पंकज कुमार तथा लाइनमैन मोहम्मद कासिम ने बडहरीया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी करते हुए बुधवार को बिजली चोरी करने के आरोप में रंगे हाथ बिजली जलाते हुए छः लोगों को पकड़ लिया। पकडे गए सुनील कुमार (गॉव हलीम टोला ),राजा राम भगत (गॉव हलीम टोला), सम्पत भगत गांव (हलीम टोला),उदयनाथ सिंह (गॉव नबी हता),सुरज सिंह (गॉव मुसेहरी) समेत आधा दर्जन लोगो पर बडहरीया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। इस सन्दर्भ में जेई पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी,जिसपर छापेमारी की गई ।छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करते छः लोगो को पकड़ा गया। जिनके ऊपर बडहरीया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।






Recent Comments