पौधों के संरक्षण के संकल्प पत्र के साथ निःशुल्क बांटे गए 1001 पौधे

सोशल सर्विस एक्सप्रेस की पहल से शहर के नगरपालिका चौक पर बांटे गए पौधे

पौधे हमारी धरती का श्रृंगार है, अतः इनका संरक्षण है जरूरी

दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा

विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं। जिसका खामियाजा भी हमे ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना होगा।

सामाजिक, गैरराजनैतिक संस्था सोशल सर्विस एक्सप्रेस द्वारा पर्यावरण के प्रति समाज मे जागरूकता हेतू प्रयासरत रही है। संस्था ने “एक पेड़ – अनेक जिंदगी” कार्यक्रम के अन्तर्गत सारण के थाना चौक पर 1001 लोगो को संकल्प पत्र के साथ 1001 पौधा मुफ्त वितरीत किया। पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी इनकी देखभाल करना है। पक्षियों, जानवरों और मनुष्य के लिए भोजन के रूप में फलों और पत्तियों को प्रदान करना। फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां, बर्तन, स्टेशनरी वस्तुएं जैसी विभिन्न चीजों के निर्माण के लिए लकड़ी, रबड़ और अन्य कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। पेड़ बहुत सारे लाभ प्रदान करते हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं पर हम इन क्रूरता से काटते जा रहे हैं। इस नुकसान की क्षतिपूर्ति करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। उक्त बातें एक पेड़ अनेक जिंदगी के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन ने कही।

संस्था को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक विक्की आनंद ने कहा कि पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं।
प्रकृति की तरफ से धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिये तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिये संरक्षित करना चाहिये।

संकल्प-पत्र के साथ पौधा लेने वाले को संरक्षण का दिया दायित्व

संस्था के भवर किशोर ने बताया की संस्था ने कई बार पौधारोपण का कार्य किया पर पौधों का सही संरक्षण नही हो पाने से सकारात्मक परिणाम नही आए ,इस बार संस्था ने तय किया था कि सिर्फ एक पौधा एक ब्यक्ति को संकल्प पत्र के साथ दिया जायगा। संस्था ने सभी लोगो से संकल्प पत्र लेकर ही पौधा वितरीत किया और एक संरक्षण का दायित्व दिया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आई एम ए के सचिव रविरंजन ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पौधों के वितरण के साथ-साथ उसके संरक्षण भी है।आई एम ए सारण और आई एम ए छपरा सेंट्रल के सभी पदाधिकारीगण का सहयोग इस कार्यक्रम को मिला। कार्यक्रम को डॉक्टर उदय पाठक , मनोज संकल्प,सौरभ नागवंशी,अमरेन्द्र सिंह,ज़ायका के नवीन कुमार ,प्रणव ने संबोधित किया ।

पौधा देते डॉ राजीव रंजन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर रामएकबाल प्रसाद,डॉक्टर किरण ओझा ,डॉक्टर विवेक कुमार, डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा,डॉक्टर आर के वर्मा ,अनिकेत कश्यप ,नीरज ,सुप्रीत,प्रसून ,सुजीत,रवि,लव कुमार,नेहा ,पूजा,अनिता सिंह,अभिषेक ऋतुराज,शुभम,एंजल्स द हेल्पिंग हैंड की अध्यक्षा अर्चना सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव रंजन श्रीवास्तव ने किया ।