जानिए….छपरा में फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने ऐसा क्या किया की अमेरिका से डेविन को आना पड़ा भारत

छपरा (सारण): उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर से म्यूजिक इंजीनियर डेविन लॉरेंस ने युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की मुहिम पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया से प्रभावित होकर नि:शुल्क शिक्षा केंद्र सदर प्रखंड

छपरा के लोहड़ी गांव पहुंच कर बच्चों को पढ़ाया । डेविन लॉरेंस को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना से फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सक्रिय सदस्य बबलू शर्मा, रविंद्र शर्मा ने उन्हें निशुल्क शिक्षा केंद्र लोहड़ी तक साथ लाया, फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के निशुल्क शिक्षा केंद्र में पहुंचने के बाद डेविन लॉरेंस ने इस संस्था में पढ़ रहे सभी बच्चों को अंग्रेजी की क्लास भी लिया और उन्होंने यह भी बताएं कि आज के वर्तमान दौर में अंग्रेजी भाषा का कितना महत्व है और इसकी अंग्रेजी भाषा का महत्व बताते हुए उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी में बातचीत करते हुए कहा कि अगर आप अपने देश से बाहर जाते हैं तो अंग्रेजी का ज्ञान होना आप सभी के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आज सभी देशों में अंग्रेजी बोली जाने वाली भाषा है मिस्टर डेविन को निशुल्क शिक्षा केंद्र ग्राम लोहड़ी काफी पसंद आया और उन्होंने गांव के छात्र एवं उनके अनुशासन से काफी प्रभावित हुए तथा खेतों की हरियाली पशु पक्षी सभी बहुत पसंद आया।

फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सचिव रणजीत कुमार ने अपने घर पर उत्तरी अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर से आए डेविन लॉरेंस के लिए भोजन का उत्तम प्रबंध किया तथा भोजन के बाद डेविन लॉरेंस को रणजीत कुमार ने ग्रामीण जनता के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पेड़ भेंट किया और इस पेड़ को पाकर डेविन ने अपने आप को काफी गौरवान्वित महसूस किया, इस मौके पर उपस्थित शिक्षक जग नारायण प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, ग्रामीण जनता विकास शर्मा गोपी राय , अनूप कुमार ,गौतम शर्मा, संजीव सिंह ,ममता कुमारी, नेहा कुमारी, गुड्डू शर्मा ,प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे ।