पुलिस प्रशासन ने छपरा में अनशनकारियों से की बर्बरता

छपरा (सारण):तीन दिनों से अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ डॉ अनिल कुशवाहा की छपरा में हत्या से नाराज लोगों ने नगरपालिका चौक को जाम कर दिया।जाम हटाने आयी पुलिस प्रशासन ने तिरंगा लिये आंदोलनकारियों के साथ शांति पूर्वक वार्ता के बजाय जबरन बल पूर्वक जाम हटाने लगी।

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार कुछ देर के लिये नगरपालिका चौक पर अफरा तफरी मच गया। आम पार्टी नेता ऊमेश्वर सिंह मुन्नी पुलिस झड़प देख अचेत गिर पड़े। बाद में पुलिस ने आप नेता उमेश्वर सिंह मुनि सहित कई को जबरन उठा कर ले गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप हैं की पुलिस ने आंदोलनकारियों के साथ बर्बरता करते हुये राष्टीय तिरंगा का भी सम्म्मान करना भूल गयेऔऱ राष्टीय तिरंगा को छीनने का प्रयास करने में कईयों के झंडा फट औऱ जमीन पर घिसट गया। जो की प्रशासन की नज़र में दुसरों द्बारा गया ऐसा कृत अपराध की श्रेणी में आता हैं। लेकिन उनके लिये ये समान्य बातें लगा। ज्ञाता हो कि आम आदमी पार्टी के नेता जिला प्रशासन के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपनी पाँच सूत्री मांगों को लेकर नगरपालिका चौक पर बैठे थे। तभी छपरा में सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ अनिल कुशवाहा कि हत्या से आक्रोशित लोगों ने नगरपालिका चौक को जाम कर दिया। जाम कि समस्या से निजात के लिये पुलिस ने प्रयास कर रहा था। पुलिस प्रशासन के कार्यशैली से आक्रोशित आंदोलनकारी नाराजगी जताने लगे। जिसकों लेकर पुलिस ने बलपूर्वक जाम हटाने का प्रयास किया।