अज्ञात चोरों ने सड़क के किनारे खड़ी बोलेरो उड़ायी, प्राथमिकी दर्ज

अमनौर /सारण – स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर – सोनहो मुख्य मार्ग एसएच 73 खोरीपाकड़ गोविंद पेट्रोल पंप के पास से बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक बोलेरो गाड़ी की चोरी करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर गाड़ी के चालक व पहाड़पुर गांव निवासी पवन कुमार शर्मा ने अमनौर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया है कि रविवार की बीती रात पेट्रोल पंप के सामने अपनी एक दुकान के बाहर खड़ी कर सोने चला गया. जब सुबह उठा तो बोलेरो गाड़ी गायब पाया. जिसकी सूचना गाड़ी मालिकीन व ढोरलाही कैथल गांव निवासी स्व मुंशी साह की पत्नी अनारसी देवी को दिया. अमनौर पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.