पोषण मेला में गर्भवती महिलाओं व बच्चोंं को कुपोषण से बचाव की दी गयी जानकारी

जलालपुर/सारण: प्रखंड के माधोपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मिश्रवलिया में शनिवार को पोषण मेला का आयोजन किया गया . प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान मुखिया राजेश कुमार मिश्र एवं सीडीपीओ गीता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया .उक्त मेले में नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाव की जानकारी दी गई .इस अवसर पर प्रमुख अखिलेश्वर पासवान ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषक तत्वों को देना यत्न जरूरी है। गर्भवती माताओं एवं किशोरियों को पोषक आहार लेने की सलाह देते हुए स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया। तो वही सीडीपीओ गीता ने कहा कि शिशुओं और माताओं के पोषण के प्रति लोगों में जागरुकता के लिए मेला का आयोजन किया गया है। इस पोषण मेला में व्यंजन प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषक खाद्यान्न की प्रदर्शनी की एवं रंगोली बनाई तथा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई के तहत डलिया भेंट की। ने महिलाओं को अपने-अपने बच्चों के स्वास्थ्य का समुचित ख्याल रखने तथा साफ-सफाई की विस्तृत जानकारी दी । मौके पर जीविका, कृषि, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य व शिक्षा आदि विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का उपस्थित अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मौके पर.पूर्व मुखिया मनोज मिश्र युवा नेता राकेश कुमार सिंह ,प्रीती कुमारी रूबी कुमारी संध्या डॉ प्रभात कुमार प्रधनाध्यपक विनय पूरी ,अवधेश सिंह ,सुशील मिश्र समेत अन्य लोग उपस्थित थे

:अमित कुमार की रिपोर्ट