मांझी में निवर्तमान सीओ सिद्धनाथ सिंह तथा नव पदस्थापित सीओ दिलीप कुमार के विदाई व स्वागत में समारोह हुआ आयोजित

मांझी (सारण) : मांझी के निवर्तमान सी ओ सिद्धनाथ सिंह तथा नव पदस्थापित सीओ दिलीप कुमार के प्रखंड सभागार में एक समारोह आयोजित की गई। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने श्री सिंह को कर्तब्यनिष्ठ जनता का सच्चा सेवक तथा बेहद मिलन सार स्वभाव का ब्यक्ति बताया। वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह के साथ बीते पल को कभी भुलाया नही जा सकता। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वे कभी गरीबों के साथ गलत न तो किये हैं और न कभी करेंगे। मांझी के तीन साल के कार्य काल को उन्होंने स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि वे मांझी को कभी भूल नही सकते। नये सी ओ दिलीप कुमार ने कहा कि पूर्व सी ओ द्वारा खींची गई रेखा तक पहुंचने का हरसंभव प्रयास करेंगे। समारोह को मुखिया पति उदय शंकर सिंह जयप्रकाश सिंह सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद हसनुद्दीन खां साधु दुबे मनोज कुमार सिंह सोहैल अहमद कृष्णा सिंह पहलवान आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता डीलर संघ के अध्यक्ष राम नारायण सिंह तथा संचालन हरिनिवास गोस्वामी ने किया।




Recent Comments