सारण :मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियां जोड़ों पर , पतला मिट्टी पर थोड़ा गिट्टी डाल मरम्मत हो रहीं छपरा की सड़कें
#काश बार-बार आते मुख्यमंत्री !मिट्टी और गिट्टी डाल भरे जाते गड्ढे ।
#न्यूज़ इनपुट-मनोरंजन पाठक

छपरा शहर में मरम्मती के कार्य प्रगति पर
————————————————————-
छपरा
एक बात तो तय है कि जिस जिले में सूबे के मुख्यमंत्री जी का पदार्पण होगा साफ सफाई एवम मरम्मत्ति का कार्य उसी जगह होगा । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के छपरा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है इतनी तेज गति से विकास कार्य कभी दिखता भी नही है । सबसे ज्यादा आजकल छपरा की सड़कों के मरम्मत पर ध्यान दिया जा रहा है । वर्षो महीनों से खराब पड़े सड़क को मुख्यमंत्री के आने का ही इंतजार रहता है मुख्यमंत्री के आगमन तक ही सबकुछ ठीक दिखता है । बाद में फिर जैसे थे वैसे रहेंगे रोड के मरम्मत देखिए जहाँ रोड में गड्ढे है। वहां पहले मिट्टी तब थोड़ा सा गिट्टी का उपयोग कर तत्काल सेवा के लिए तैयार कर दिया जाता है कि मुख्यमंत्री जी को सब ठीक दिखे फिर तो उनके जाने के बाद नगर नरक ही दिखेगा खैर जो भी सूत्रों की माने तो स्थानीय लोगो का कहना है कि ऐसे ही साल भर में मुख्यमंत्री जी का जिले में दो तीन बार आगमन होता रहे तो विकास भी दिखता रहेगा। फिलहाल छपरा शहर में मरम्मती चल रहा है ।
सारण :मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारियां जोड़ों पर , पतला मिट्टी पर थोड़ा गिट्टी डाल मरम्मत हो रहीं छपरा की सड़कें




Recent Comments