•कोर्ट के आदेश के बाद भी  सवर्ण सेना संघ व करणी सेना का नौटंकी जारी, 25 जनवरी को होगा मोतिहारी एनएच जाम

•सवर्ण  संघ की बैठक सम्पन्न, लिया संकलप 25 जनवरी को होगा एनएच जाम

•मोतिहारी में पद्मावत चलाने वाले सिनेमाघर बनेंगें खण्डहर- चंदन सिंह

मोतिहारी ( पू च ) : शहर के छोटा बरियारपुर में मंगलवार को  सवर्ण सेना संघ की एक बैठक की गई। इस दौरान संघ के सदस्यों द्वारा फ़िल्म पदमावत के रिलीज का पुरजोर विरोध किया गया। वहीं सर्वसम्मति से 25 जनवरी को 11 बजे से बरियारपुर एनएच पर आवागमन अवरुद्ध करने का फैसला लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे  सवर्ण सेना संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि राष्ट्र के राष्ट्रीयता व हिंदुओ के अस्मिता से छेड़छाड़ करने वालों को स्वर्ण सेना किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी। पद्मावती एक क्षत्राणी ही नहीं एक वीरांगना भी थी। यदि यह फिल्म को प्रदर्शित किया तो सिनेमाघर के स्वरूप को खंडहर के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।

मौके पर संगठन के जितेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू बाबू, प्रभाष प्रताप सिंह, टुन्ना सिंह गौतम, दीपक सिंह बबुआन, बिट्टू सिंह, संजीत सिंह, रौशन सिंह कश्यप, मनीष शर्मा, राजन सिंह,आलोक शर्मा, कुणाल सिंह , गोलू सिंह, विशाल प्रताप सिंह, राकेश पांडेय, सोनू सिंह, दीपू कुमार दुबे, विशाल सिंह, अनुकूल सिंह चौहान, बबलू कुमार,सुन्नी सिंह ,आदर्श कुमार,निहाल सिंह, सचिन कुमार बिक्की कुमार, अंकित कुमार,राहुल कुमार , नितेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।