मूर्ति विसर्जन के दौरान बोलेरो गाड़ी के यात्रियों के साथ मारपीट
✍️अभय सिंह/बनियापर (सारण) थाना क्षेत्र के चेतन छपरा नहरपुल के नीचे मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवकों द्वारा बोलेरो गाड़ी के यात्रियों के साथ मरपीट कर बोलेरो गाड़ी को क्षति ग्रस्त कर देने का आरोप लगा पीड़ित बनियापुर गांव के अहरा निवासी म• वसीम आलम ने 14 के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जिसमें पीड़ित द्वारा बताया गया है कि पीड़ित अपने बहन सकिना खातुन तथा उसके पति जहांगीर आलम को लेकर उसके घर रूदलपुर जा रहा था कि उक्त स्थान पर मूर्ति विसर्जन में लगे युवकों ने गाड़ी रोक दी। और हो हंगामा करते हुए गाड़ी का शीशा फ़ोड़ दिए। तथा गाड़ी में रखा एक बैग निकल लिया गया। तथा सभी यात्रियों के साथ मारपीट करने लगें। पीड़ित ने इस घटना को लेकर उस गांव के राकेश साह, धनंजय राय, कुदन श्रीवास्तव, बहारन राम, प्रकाश राम, मनिष राय, अंसू राम, प्रमोद राम, अनिल राम, सुरेश राम, बधु राम सहित अज्ञात लोगों के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें बताया गया है कि सभी लोग अखारा जुलूस को लेकर हथियार से लैस थे। जिसमें पुलिस द्वारा इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।




Recent Comments