पैक्स नामांकन के अंतिम दिन तरैया प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह सहित 35 ने किया नामाकंन

तरैया (सारण);

पैक्स नामाकंन के अंतिम दिन तरैया प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह उर्फ मंटू सिंह सहित 35 लोगों ने नामांकन कराया।पचरौर पंचायत से लीलाधर महतो, निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र सिंह एवं उनकी पत्नी कृष्णा देवी,नरेन्द्र कुमार सिंह, एवं ज्ञानचंद सिंह,भटगाई से पति-पत्नी कृष्णानंद सिंह एवं उनकी पत्नी कमला देवी एवं अनिल कुमार सिंह,सरेया रत्नाकर से पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया संजीव कुमार सिंह के अनुज विकास कुमार सिंह एवं राजन कुमार सिंह,नारायणपुर से नागेन्द्र राय एवं अरुण पाण्डेय, भागवतपुर से वकील प्रसाद राय, हरेन्द्र राय एवं ज्ञानती देवी सहित अन्य ने नामाकंन कराया।पैक्स चुनाव के लिए चल रहे नामांकन गुरुवार को समाप्त हो गया।पैक्स अध्यक्ष के लिए प्रथम दिन 15,दूसरे दिन 09 और तीसरे दिन 35 नामांकन हुआ।अब पैक्स अध्यक्ष के लिए 59 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।जबकि सदस्य के लिए 127 लोगो ने नामांकन कराया है।
डुमरी पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध होंगे निर्वाचित,एक ही हुआ है नामाकंन
पैक्स चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन तक डुमरी पंचायत में केवल एक ही पैक्स अध्यक्ष के लिए नामांकन हुआ है।उक्त नामांकन लगातार 54 वर्षो से डुमरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष रहे निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह व्यपार मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंह का है।जिनके विरूद्ध एक भी नामाकंन किसी ने दाखिल नहीं किया गया है।इस तरह रामेश्वर प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित होंगे।प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि समीक्षा के उपरान्त निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा।ईधर जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह,लंकेश बाबा,डुमरी उपमुखिया प्रतिनिधि भूतनाथ सिंह,चंद्रभूषण सिंह व अन्य ने पैक्स अध्यक्ष को बधाई दी है।पैक्स अध्यक्ष के पौत्र सह डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ने कहा कि यह सब जनता का आशीर्वाद है।जिन्होंने हमे दिया है।सबसे अधिक पोखरेरा में पैक्स अध्यक्ष के लिए 11,चैनपुर में 02,डुमरी में 01,माधोपुर में 04,चंचलिया में 02,पचभिण्डा में 04,तरैया में 04,भसगवतपुर में 09,सरेया रत्नाकर में 05,डेवढ़ी में 02,नारायणपुर में 05,भटगाई में 05 एवं पचरौर में 05 कुल तेरहों पंचायतों में 59 पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार है।वही सदस्य के लिए 127 नामांकन हुए है।