
रसूलपुर के असहनी में हथियार के बल पर लाखों की लूट
———————————————
#बंदूक के बट से मार विधवा को किया घायल
—————————————— #दहशत में हैं ग्रामीण
—————————-
#देवेंद्र कुमार सिंह /रसूलपुर/एकमा : स्थानीय थाना क्षेेत्र स्थित असहनी गांव में बीती रात्रि करीब आधा दर्जन डकैतों ने हथियार के बल पर नकदी समेत पांच लाख रूपये की संपत्ति लूट ली।विरोध करने पर गृह स्वामी की विधवा बहू गुड्डी कुंवर को बंदूक के बट से मार कर सर फोड़ दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।गृह स्वामी 70 वर्षीय शिव नारायण साह ने बताया कि बुधवार की आधी रात बंदूक, छूरा आदि हथियारों से लैस आधे दर्जन की संख्या में लुटेरे घर को कब्जे में ले लिया।खिड़की के सहारे छत पर चढ़ घर के कमरे में प्रवेश किया।घर के सभी सात में रखे बक्से, अटैची तोड़ 25 हजार रूपये नकदी,20 थान आभूषण, मोबाइल सहित करीब पांच लाख रूपये कीमत के समान लूट लिये।गृहस्वामी साह ने बताया कि उनकी विधवा बहु गुड्डी देवी को हथियार से मार कर सर फोड़ दिया।पीड़ित परिजनों ने बताया कि खेत की बुआई के लिए 10 हजार रूपये बैंक से लाये गये थे वह भी डकैतों ने लूट लिए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और तहकीकात शुरू कर दी।लूट की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।वहीं थानाध्यक्ष रामसेवक राउत ने इसे मामूली चोरी की घटना बतायाा है।




Recent Comments