गोपालगंज :चोरी की प्राथमिकी दर्ज
       * छानबीन में जुटी पुलिस 
राजीव रंजन 
कटेया ( गोपालगंज ) :—– स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरवा बाजार स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी में मंगलवार की रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। जिसकी प्राथमिकी सीएसपी के संचालक अखिलानंद तिवारी ने थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने आवेदन देकर कहा है कि मेरे सीएसपी सेंटर का ताला तोड़कर 10795 रुपए की चोरी कर ली गई है। उसी आवेदन में लिखा गया है कि रामवृक्ष कुशवाहा के मकान में दिलीप गुप्ता का दुकान है। उस रात दुकान का भी ताला तोड़कर 70 हजार रुपए का मोबाइल और पार्ट्स की चोरी कर ली गई है। चोरी की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 1:00 बजे रात्रि में चौकीदार कन्हैया राम को दी। इसकी सूचना जब मुझे मिली तो मैंने अपने बैंक शाखा की निगरानी की तो उसमें से रुपया गायब हो गया था। इस संदर्भ में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।