
दूल्हा दुल्हन के हांथो का मेहदी के रंग फीके भी नही हुए थे की दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
गायब लकड़ी के ससुराल और मायके वालों ने जब खोजबीन की तो प्रेमी के भागने को जानकारी हुई
सारण:इसुआपुर थाना के केरवा तख्त गावं की है, दुल्हन के फरार होने पर ससुराल और मायके वाले परेशान होकर अन्तोगत्वा थाना में की शिकायत है।
घटना के सम्बंध में केरवा तख्त गाव के बुजुर्ग रामेश्वर महतो ने इसुआपुर थाना में दिए आवेदन में बताया है की 22 जून को उनके पुत्र बीरेंद्र महतो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से बनियापुर थाना के पिठौरी तवाकल टोला के रामबाबू महतो के पुत्री नेहा से सम्पन्न हुई। 23 को नेहा पहली बार अपने ससुराल आयी , 30 जून 2021 को नेहा के भाई भोला महतो के साथ नेहा का प्रेमी जयराम महतो केरवा गया ।जब घर के सभी लोग सो गए तो जयराम महतो अपनी प्रेमिका नेहा के साथ उसके ससुराल से गायब हो गया।सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी थी।घर को जांच किया गया तो सोना के 18 और चांदी के 7 नग गहने के साथ 12 हजार रुपये भी गायब थे । कभी खोजबीन करने के बाद मालूम चला नवविवाहिता दुल्हन आपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। फिर परिजन अगले दिन पिठौरी तख्त गांव पहुच प्रेमी जयराम महतो के परिजनों से पूछ ताछ की तो प्रेमी के परिजन आगबबूला हो उठे। लड़की और लड़का पक्ष के लोगो की जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद पीड़ित बुजुर्ग ने इस घटना की सूचना इसुआपुर पुलिस को दी है, थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जिस के जांच के बाद कार्यवाही होगी, इधर क्षेत्र में नई दुल्हन को फरार होने की खबर जंगल मे आग जैसी फैल गयी है, और लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है




Recent Comments