•मेडिकल कालेज /गोरखपुर में युवा महोसत्व के रूप में मनाया जा रहा स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती.

•स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता.

[न्यूज इनपुट संजय कुमार गुप्ता गोरखपुर (उ०प्र०)] मेडिकल कालेज /गोरखपुर:-ग्राम सभा नारायणपुर नंबर 2 विकासखंड चरगांवा अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद नव युवक मंगल दल के तत्वाधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम में बृजेश कुमार सिंह पूर्व प्रधान की।
अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गायत्री देवी एवं सैयद नदीम अली की उपस्थिति में पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महेंद्र पाल सिंह ने बच्चों में पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के उन वक्तव्यो को उठो ,जागो, चलते रहो, तब तक कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
इसे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है यह वक्तव्य जीवन के हर मोड़ पर आपको कामयाबी दिलाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार सभी कृतसंकल्पित हैं। युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु जितने योजनाएं संचालित है उसका अक्षरस: क्रियान्वन हो जिससे घर परिवार समाज एवं प्रदेश सहित भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो।

कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह अनुदेशक जूनियर हाई स्कूलके द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष चरगांवा नरेंद्र सिंह, मंडल मंत्री दयाशंकर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानंद यादव, शिरिल राय, संजय भारती, स्वामी विवेकानंद नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अमरेंद्र, रविंद्र जी, श्री भागवत निषाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व सम्मानित ग्रामीण उपस्थित थे।