
मोतिहारी:करंट से महादलित समुदाय के 15 वर्षीय बच्चे की मौत, हंगामा व सड़क जाम, राजाबाजार इलाका छावनी में तब्दील
मोतिहारी:बिजली के नग्न तार की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय लड़के की मौत मौके पर हो गयी। घटना शहर के राजा बाजार स्थित एनसीसी क्वार्टर की है। मृतक आर्यन महादलित समुदाय का बताया जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोंगों ने तोड़-फोड़ सडक जाम व आगजनी कर रहे है।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, लीची के पेड़ से होकर गुजरनेवाले करंट प्रवाहित तार के कारण पेड़ में भी करंट आ गया था। लीची तोड़ने के क्रम में उक्त बच्चा करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।
प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर रखी है। पूरा इलाका सैनिक छावनी में तब्दील है।




Recent Comments