जीविका दीदी से राशनकार्ड का कार्य करवाने पर सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
तरैया (सारण).24.04.2020
बिना राशनकार्ड वाले परिवारों के लिए राशनकार्ड का कार्य जीविका दीदी से कराने पर तरैया सरपंच संघ ने बिहार सरकार के प्रति आभार जताया है।और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।प्रखण्ड के सरपंच संघ के अंगरक्षक सुनील कुमार तिवारी के आवास पर तरैया सरपंच संघ की एक बैठक सरपंच संघ अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें सभी सरपंच ने कहा कि सरकार से तरैया सरपंच संघ ने मांग किया था कि बिना राशन कार्ड वाले परिवारो को भी लॉक डाउन के अवधि में राशन और सहायता राशि मिले इस पर पहल करते हुए सरकार ने इसे मानते हए जीविका दीदी से बिना राशनकार्ड वाले परिवारों का बायोडाटा मोबाइल एप पर लोड करवाना शुरू कर दिया है।इसके लिए हमलोग मुख्यमंत्री धन्यवाद देते है।बैठक में सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय,बिगन राय,सरपंच प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,शत्रुध्न सिंह,ललन राम, कन्हैया माँझी उमेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments