परसा(सारण)-सिवान शीतलपुर एसएच 73 पर सगुनी नहर से कटकर छपरा मुजफ्फरपुर एसएच 723 पर खरीदहा चौक पर मुख्य पथ से जोड़ने वाली सड़क पर लालापुर चौक के समीप नहर पर ध्वस्त पुल का निर्माण नहीं होने से शनिवार को ग्रामीणों ने आक्रोश ब्यक्त किया।।इस संबंध तूफान कुमार सिंह ने बताया कि लालापुर नहर पर ब्रिटिश ज़माने का बना पूल गत 18 माह पूर्व ध्वस्त हो गया था।पुल ध्वस्त होने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधि से पुल निर्माण को लेकर लिखित शिकायत किया गया था।मिडिया के माध्यम समाचार प्रसारण के बाद स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी द्वारा पुल निर्माण कराने का आश्वसन दिया गया था।लेकिन आज तक पहल नही किया गया।जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों से पुल निर्माण कराने की मांग के बाद भी पुल निर्माण नहीं कराने से नाराज ग्रामीणों ने पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त किया।ग्रामीण लालबाबु चौबे श्री नरायण चौबे,उमेश महतो ,अमित सिंह,नवल तिवारी,मोहन तिवारी,नंदन तिवारी ने कहा कि यदि फिलहाल पुल से पानी निकासी का कोई विकल्प नहीं किया गया तो आने वाले दो चार दिनों में पानी के दबाव में पुल पर निर्मित डायभरस बह जायेगा और पूर्ण रूप से यातायात बाधित हो जायेगा।जिससे सगुनी पचालख पंचायत के दर्जनों गाँव का परसा प्रखंड मुख्यालय तथा एसएच 73 तथा एनएच 722 से संपर्क भंग हो जायेगा।ग्रामीणो ने ध्वस्त पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग किया।इस संबंध में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह ने बताया कि गत 6 माह पूर्व ध्वस्त पुल से वाहनों का यातायात बाधित हो गया था।कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गया था।ग्रामीणों की अवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए पुल से गुजरने के लिए बिकल्प निकाला गया।लेकिन बरसात के दिनों में नहर में दोनों तरफ बढ़ती पानी के कारण दो चार दिनों में आवागमन के बिकल्प खत्म हो जायेगी।मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि पुल निर्माण के लिए सोनपुर के पथ तथा पुल बिभाग के पदाधिकारी को जनकारी दिया।और पुल निर्माण कराने की मांग किया लेकिन कोई पहल नही हो सका।