सीएसपी संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप

#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : स्थानीय थाना क्षेत्र के के कचनार गांव निवासी रमेश भगत ने भीखपुर पंचायत के सरहरा गांव निवासी सीएसपी संचालक राकेश कुमार सिंह पर पांच हजार रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को सिसवन थाने में आवेदन दिया है। रमेश भगत ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि 2 जून को मेरे पुत्र संदीप भगत ने खाता संख्या 37121387872 पर 5 हजार रुपए भेजा। उसके दो दिन बाद जब मैं रुपए निकालने सीएसपी शाखा विष्णुपुरा पहुंचा तो संचालक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि आपके खाते से एटीएम द्वारा रुपए निकाल लिया गया है, जबकि रमेश भगत का कहना है कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा रुपए नहीं निकाले गए हैं।