
बनारसी ठाकुर ट्रस्ट के तहत छठव्रतियों के बीच साड़ी, कलशुप,तथा फल का किया गया वितरण।
पानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के मोरियां में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वर्गीय बनारसी ठाकुर ट्रस्ट के संचालक घनश्याम कुमार ठाकुर ने सैकड़ों गरीब, असहाय छठ व्रतियो के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया।जिसमें व्रतियो के लिए साड़ी,कलशुप, नारियल, सेव,अदरक,मूली आदी पूजन सामग्री शामिल था।मौके पर रविकुमार महतो पूर्व उप मुखिया भोरहाॅ, रामपुकार पंडित शिक्षक,नवल किशोर राय प्रधानाध्यापक,बीरेन्द्र कुमार,महलेश कुमार, हरिमोहन,विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments