परसा(सारण)-बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रसाशनिक तैयारी शुरू कर दिया गया है।बिहार के परसा विधान सभा क्षेत्र हॉट सीट के रूप में देखा जा रहा है।परसा विधान सभा में राजीतिक पार्टी में काफी उल्ट फेर होना तय है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी बर्तमान परसा के राजद विधायक स पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय द्वारा राजद छोड़ दूसरे पार्टी से चुनाव लड़ने की मौखिक घोषणा से राजनिति की चर्चा गरमा गई है।पार्टी छोड़ने की सवाल पर पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय ने कहा कि जब मैं राजद से लोक सभा चुनाव लड़ रहा था।पार्टी के कई कार्यकर्ताओं द्वारा राजद के घोषित उम्मीदवार और पार्टी के विरोध में कई कार्यकर्ताओ द्वारा प्रचार प्रसार किया गया था।जिसकी शिकायत पार्टी के अधिकारी से किया था।लेकिन पार्टी द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया।उन्होंने कहा कि पार्टी मेरी भी है।इस पार्टी का निर्माण में मेरा खून पसीना लगा है।मैं अभी राजद में हूँ।किसी को हिम्मत है तो मुझे पार्टी से निकाल कर दिखा दे।पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पर कार्रवाई नहीं किया गया।नहीं कोई स्पष्टीकरण किया गया।उलटे में पार्टी विरोधी को प्रतिष्ठित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा कार्रवाई करने का आश्वसन दिया गया था।लेकिन पार्टी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से नाराज पूर्व मंत्री ने राजद को छोड़ दूसरा पार्टी से विधान सभा चुनाव लड़ने की बातें कही।पूर्व मंत्री ने राजद छोड़ने की बातें तो स्पष्ट कही लेकिन किस पार्टी से विधान सभा चुनाव लड़ना है।उस पार्टी का नाम रखने से परहेज किया।