*प्रेमी देखता रह गया…और प्रेमिका को जबरन उठा ले गए उसके घर वाले*
✍कुमार विपेंद्र
सीवान : वह उसके साथ जीने-मरने की कसमें खा कर हमेशा के लिए उसकी होने को सीवान कोर्ट पहुची थी।मगर कुदरत को कुछ और ही माँ मंजूर था।
सुबह के करीब आठ बजे होंगे…सीवान कोर्ट परिसर में बैठी वह युवती एक युवक के साथ अचानक भागने लगे लगी।कुछ लोग दौड़ कर उन दोनों का पीछा करते हुवे आगे बढ़े…और दुर्गा मंदिर के पास युवती पीछा कर रहे लोगों द्वारा दबोच ली।….अब युवती को जबरन रिक्शे पर बिठाने की कोशिश होने लगी।मगर युवती चीखने-चिल्लाने के साथ आस -पास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाये जा रही थी।पर हाय रे मर्दानगी…सड़क पर मौजूद सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे पर कोई उस अबला को मदद करने के लिए आगे नहीं आया।और पुलिस भी हमेशा की तरह वक्त पर नहीं आयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की सुबह सीवान शहर के कचहरी रोड में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ लोग एक युवती को पकड़ अपने साथ ले जाने के लिए खींचते हुवे रिक्शा पर बिठा लिए और युवती चिल्ला-चिल्ला कर उनके साथ जाने का इंकार कर रही थी।सड़क पर इतना हंगामा होता रहा लेकिन न तो वहां पुलिस आई और ना ही युवती को मदद करने कोई अन्य शहरी आया।मानो मानवता मर सी गई हो।परिणाम स्वरूप उसके साथ जबरदस्ती करने वाले लोग उसे जबरन अपने साथ रिक्से पर बिठा कर चलते बने।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती सीवान जिले के बसन्तपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। जिसका पड़ोस के गाँव के किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।शुक्रवार को वह अपने प्रेमी संग घर से फरार हो गयी थी।फरारी के बाद से ही युवती के घरवाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।शनिवार की सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ सीवान कोर्ट परिसर पहुँच कर किसी वकील के सीट पर कोर्ट मैरेज के लिए बैठी कागजात तैयार करवाने के फ़िराक में थी।इस बात की सूचना युवती के परिजनों तक पहुँच गयी।उसके परिजन आनन-फानन में सीवान कोर्ट पहुँच आये।अपने परिजनों को देख युवती और उसके प्रेमी वहां से भागने लगे।लेकिन दोनों को परिजनों ने कचहरी दुर्गा मंदिर रोड के पास पकड़ लिया।
परिजनों ने अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए जोर-जबरदस्ती शुरू किया तो उसके प्रेमी ने विरोध किया।प्रेमी के विरोध करने पर परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग जाने को कहा।भय वश युवती का प्रेमी वहां से से भाग गया।वहीं परिजन अपनी बेटी को जबरदस्ती रिक्से पर बिठा अपने साथ लेकर चलते बने 
करीब आधे घंटे तक नगर थाना क्षेत्र के सीवान कचहरी दुर्गा मंदिर रोड पर यह ड्रामा चलता रहा। युवती लोगो से अपने बचाव और रक्षा के लिए चिल्लाती रही लेकिन न तो वहां उसकी मदद को कोई आगे आया और ना ही पुलिस पहुंची।