सारण :शिक्षक के विदाई मे सम्मान समारोह हुआ आयोजित
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
मांझी(सारण)
प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मदनसाठ के परिसर में शनिवार प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव मुरलीधर सिंह की अध्यक्षता में सेवानिवृत शिक्षक राज कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया तथा सेवानिवृत शिक्षक को शाल आदि देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ द्विजेन्द्र राय ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक राज कुमार सिंह हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहे।शिक्षक नेता दिनेश कु सिंह ने कहा कि राज कुमार बाबु एक कुशल शिक्षक होते हुए संघ के अच्छे मार्ग दर्शक भी रहे।सेवानिवृत शिक्षक ने सबका आभार व्यक्त किया।मौके पर मुखिया अशोक सिंह,चंचल सिंह,पप्पू कुमार,शंकर भगवान साह, उमेश यादव, रामेश्वर मांझी,रविंद्र तिवारी,अरुण सिंह,शशि भूषण शाही,धनंजय सिंह,जनार्दन शास्त्री आदि उपस्थित थे।




Recent Comments