लौरिया संवाददाता राकेश पांडेय रिपोर्ट :-
पश्चिम चंपारण लौरिया थाना अंतर्गत विगत दिन जमीनी विवाद में एक युवक की मौत थाना क्षेत्र के पडरौन गांव में रास्ता को लेकर हुई। आपसी  हिंसक झड़प में झुलन यादव उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जहाँ घायल का ईलाज पटना मे हो रहा था। वृहस्पतिवार के दिन ईलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत पटना में ही हो गई। शव को लेकर परिजन थाने के गेट पर खड़े हो गए । परिजन प्राथमिकी दर्ज करने की माँग कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में मृतक के परिजन का ब्यान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। चुकि घटना के बाद परिजन इलाज कराने में साथ थे और जख्मी तत्काल पटना रेफर हो गया था। ऐसे में किसी भी परिजन द्वारा थाने या अस्पताल में बयान नहीं दिया गया था।