
पुलिस ने नहर से एक बीस वर्षीय युवक का शव किया बरामद, एक दिन पहले हुई थी गुमशुदगी का केश
अमनौर/सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज गांव के पास नहर से अमनौर पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मंगलवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर परी तो पाया कि एक युवक नहर के पानी में बह रहा था .जिसकी सूचना अमनौर पुलिस को दी गई .जहां अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच शव को बरामद किया.शव की पहचान मसरख थाना क्षेत्र के डुमर्सन गांव निवासी स्वर्गीय हरेंद्र प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार उर्फ बुलेट के रूप में किया गया है .इसकी सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच शव का सिनाख्त किया . मालूम हो कि मृतक की माता रीना देवी ने मसरख थाना में सोमवार को अपने पुत्र की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया था पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया .




Recent Comments