
हर्षोल्लास के साथ मनी श्रीकृष्ण के छठियार,
सन्तों ने बाल कृष्ण को झूला झुलाया
गड़खा(सारण) :
श्रीकृष्ण जन्मअष्टमी के छठे दिन हर्षोल्लास के साथ श्रीधर बाबा राधेकृष्ण मन्दिर सरायबक्स में बाल गोपाल के छठियार सन्त श्रीमणि श्रीधर दास जी नेतृत्व में मनाई।बाल गोपाल के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ने लगीं।देर रात तक महिलाएं युवतियां,बच्चें बुर्जुग पूजन में लगे हैं।इस दौरान सन्तों ने एक से एक भजन सुनाया।मन्दिर परिसर में चल रही भव्य नौ दिवसीय अखण्ड अष्टयाम में जिला के विभिन्न गाँव से व्यास व कलाकार जुट रहें हैं।मन्त्रजाप,हवन व रामायण पाठ लगातार जारी हैं।दूर से भक्तों के लिए निरंतर भण्डरा चल रहीं हैं।मलाही,रज्जुपुर और पोझी भुआलपुर के ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे।श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सन्त श्रीधर बाबा ने कहाकि भगावन कृष्ण के बाल लीला नटखट, मनोरम,अनुपमन व मन को लुभाने वाली होती हैं।इस आजकल जनमाष्टमी आते ही सब लोग अपने बच्चों को कृष्ण के स्वरूप में सजाते हैं।छठियार के ही दिन पूतना श्रीकृष्ण को विष पिलाने आई परन्तु गोबिन्द ने उसका भी उद्धार किया।श्रीधर बाबा के परम शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि पुरणहूति 2 सितम्बर को होंगी।जिसमें वेद- पुराण के ज्ञाता सुखनन्दन व्यास के कार्यकम होंगी।




Recent Comments