आमने सामने बाइक की टक्कर से बाइक चालक शिक्षक सहित एक महिला की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

अमनौर/सारण: स्थानीय एसएच 73 अमनौर-सोनहो मुख्य मार्ग छपरा अभिमान के पास आमने सामने की बाइक की जबरदस्त टक्कर से एक शिक्षक सहित एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना सोमवार की बतायी गयी है. मृतक शिक्षक प्राथमिक बिद्यालय सोन्हो तख्त के प्रभारी शिक्षकथाना क्षेत्र के खोड़ी पाकर खर्ग गांव के राम बहादुर सिंह के पुत्र बिजेंद्र प्रसाद सिंह तथा परसा थाना क्षेत्र के निशु बैठा की पत्नी लालमुनी देवी का नाम शामिल है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त शिक्षक विधालय के काम से अपने घर जा रहे थे तभी उक्त सडक के पास सामने से अपने देवर के साथ आ रही बाइक से जोरदार टक्कर लग गयीं जहां दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलो को उपचार हेतु अमनौर पीएचसी मे भर्ती कराया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम घायल महिला की मौत हो गयी .वहीं मंगलवार की सुबह जीवन मौत से जूझ रहे शिक्षक ने भी दम तोड दिया. इधर शिक्षक की मौत की सुचना मिलते ही उनके परिजनों मे कोहराम मच गया.