परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान।शहर में जाम की समस्या से निपटने व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जल्द ही बिहार पुलिस के जवानों तैनात किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके लिए पुलिस महकमा वाहनों के प्रवेश को लेकर रूट चार्ट तैयार कर रहा है। साथ हैं गल्ला मंडी में नो एंट्री खुलने के बाद बड़े वाहनों की रात में ऑनलोडिंग नहीं होने से सुबह नो एंट्री लगने के बाद गल्ला मंडी से वाहनों की भरमार लग जाती है। वाहनों को निकालने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था या बाईपास रास्ते नहीं होने से शहर में जाम लग जाती है। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए तत्कालीन एसपी सौरभ कुमार साह ने रूट चार्ट बनाया था। जिसमें नगर थाने को वन वे कर दिया गया था। शहर में प्रवेश करने वाले बड़े वाहनों को बड़हरिया बाईपास से निकालने के लिए रूट बनाया गया था। इसके बावजूद विभागीय उदासीनता की वजह से इन दिनों इस रूप से वाहनों का परिचालन नहीं किया जा रहा है जिससे जाम की समस्या जस की तस बनी रहती है। ट्रैफिक इंचार्ज मो.शाहजहां खान से पूछने पर उन्होंने कहा कि एसपी नवीन चंद्र झा से लिखित व मौखिक रूप से बिहार पुलिस के जवानों की मांग की गयी है। ताकि शहर में जाम लगने पर सख्ती से यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। साथ ही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि जाम लगने का मुख्य कारण है जिले में सभी चेक पोस्टों पर होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया। इनकी ड्यूटी पर मुस्तैद नहीं रहने से वाहन चालक मनमानी कर शहर में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसको लेकर सुदूर इलाकों से आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को देखकर बिहार पुलिस के जवानों की मांग एसपी से की गयी है। हालांकि इसके लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। वही गल्ला मंडी में वाहनों भारी संख्या में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए व्यवसायियों के साथ अलग बैठक की जाएगी ताकि विकल्प निकाला जा सके।




Recent Comments