
मढ़ौरा(सारण) : थाना क्षेत्र के शिवगंज पोखर में डूबे ब्यक्ति का शव गोताखोर की मदद से रविवार दोपहर में ढूंढ निकाला गया. रविवार को जिला प्रशासन के प्रयास से एसडीआरएफ की टीम को लेकर प्रशासन शिवगंज पोखर पहुंचा. जहा पर गोताखोरों की टीम ने पोखर के सीढ़ी घाट की तरफ खोजबीन की।जहा से गहरे पानी के तलहटी पकड़े शव को ढूंढ निकाला. मालूम हो कि शनिवार को एक अधेर ब्यक्ति स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया थाI अधेर को डूबता देख स्थानीय एक व्यक्ति ने उसे बचाने के लिए पानी में उतरा लेकिन जब वह खुद भी डूबने लगा तो बाहर निकल गया I डूबने वाले अधेर प्रखंड का आटा निवासी स्वर्गीय राम सकल सिंह का साठ वर्षिय पुत्र राजेन्द्र सिंह थे. राजेंद्र सिंह के डूबने की घटना के बाद हल्ला होने पर आस पास से लोगो का भीड़ पोखर पर जमा होने लगा. स्थानीय कुछ हिम्मती युवकों ने पानी में उतर कर डूबे व्यक्ति के तलाश के प्रयास में पानी में उतरे लेकिन शव का तलाश नहीं किया जा सका.सुचना पर प्रशासन भी पहुंची और अपने स्तर से भी मृत व्यक्ति के शव को ढूढने का प्रयास करवाया लेकिन सफलता नहीं मिली.शव की खोज के लिये सीओ ओमप्रकाश द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया.तब जाकर देर रविवार को गोताखोर की टीम ने शव को ढूंढ निकाला.




Recent Comments