पुलिस को चकमा देकर भागने वाला शराब का धंधेबाज गिरफ्तार
ロदो दिनों पूर्व हीं शराब के साथ बेटे व एक रिश्तेदार की हुई थी गिरफ्तारी।
रसूलपुर /एकमा(सारण)-स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी गाँव में दो दिनों पूर्व हुई छापेमारी में पुलिस को चकमा देकर भाग निकला शराब का धंधेबाज को बीती रात्रि पुलिस ने असहनी गाँव स्थित उसके आवास से गुप्त सूचना के आधार पर सुप्तावस्था में हीं गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार धंधेबाज असहनी गाँव निवासी स्व0 रघुबीर साह का पुत्र भोला साह है ।थानाध्यक्ष सुजीत दास ने बताया कि दो दिनों पूर्व हीं हुई छापेमारी में 180 एमएल की बीस बोतल अंग्रेजी शराब के साथ इसका बेटा रंजीत कुमार साह व एक संबंधी माँझी थाना क्षेत्र के मटियार गाँव निवासी केदार साह का पुत्र पिंटु साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तब भोला साह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।बिहार में पूर्णतः शराब बंदी के बाद भोला साह शराब के धंधे में पुरी तरह संलिप्त हो गया।इसके पूर्व शराब बेचने के आरोप में पिता व पुत्र कई बार जेल जा चुका है।