एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार को लोगों ने दी भावभीनी विदाई 
विनीत कुमार, एकमा
एकमा थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार को स्थानीय लोगो ने भावभीनी विदाई दी। 

एकमा थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में वक्ताओं ने थानाध्यक्ष नीरज कुमार के कार्यो की सराहना की। वही नीरज कुमार ने कहा कि एकमा व आसपास के लोगो ने मुझे हमेशा सहयोग किया जिसके लिए मैं आप सब का आभारी रहूंगा।

एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार (फ़ाइल फ़ोटो)


लोगो ने एकमा के नए थानाध्यक्ष नवीन कुमार का भी स्वागत किया।
वही एकमा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार को भी लोगो ने विदाई दी। मनोज कुमार का तबादला गोपालगंज किया गया है जबकि नीरज कुमार सिवान में योगदान करेंगे।

विदाई समारोह में नीरज कुमार को सम्मानित करते ओमप्रकाश गुप्ता व बैठे एकमा के बुद्धिजीवी


    विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता राघव पांडेय ने की। उपस्थित लोगों ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों को शॉल, डायरी, फूल माला आदि देकर सम्मानित किया गया।
   इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, चैतेन्द्र सिंह, अनिल वर्मा, गणेश प्रसाद, डॉ अभिषेक, डॉ मेराजुद्दीन, डॉ नीरज कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।