‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वेसन्तु निरामया’ के मूल मंत्र पर बनियापुर के बड़ा लौवां गांव में 07 जनवरी कों लगेगा फ्री हेल्थ मेगा कैम्प
छपरा(सारण) : बनियापुर प्रखण्ड में स्थित संत जलेश्वर अकादमी, बड़ा लौवां में आगामी 07 जनवरी 2019 को निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जायेगा I विधान पार्षद ई.सच्चिदानंद राय जी की अगुआई में सत्यमेव ग्रुप एवं रेड एफ.एम के सहयोग से यह कैंप आयोजित किया जा रहा है
इस संबंध में पटना के प्रशिद्ध अस्पताल रुबन हॉस्पिटल, अनूप आर्थोपेडिक्स, शेखर आई केयर, डॉ.विक्रांत डेंटल केयर शामिल हो रहे शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से संध्या 04 बजे तक होगा I इस कैंप में उक्त हॉस्पिटलों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जेनरल मेडिसिन, सर्जरी, दांत रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आँख रोग एवं हड्डी रोग के मरीजों को निःशुल्क सेवा प्रदान किया जायेगा I शिविर में परामर्श के साथ निःशुल्क ब्लड शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य बिमारियों के परिक्षण की व्यवस्था भी की गयी है I विधान पार्षद ई. सच्चिदानन्द राय ने हेल्थ कैंप के विषय में कहा कि इस प्रकार के कैम्पों से हमारे क्षेत्र में गरीब मरीजों को भी अच्छे चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त हो पायेगा, साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील भी की है कि 07 जनवरी को संत जलेश्वर अकादमी में शिविर में शामिल होने की अपील की है