पुलिस की छापामारी में एक घर से 60 लीटर दारू बरामद

मढ़ौरा (सारण) :थाना क्षेत्र के नौतन में पुलिस की छापामारी में एक घर से 60 लीटर दारू बरामद किया I इस दौरान पुलिस के पहुंचते ही कारोबारी फरार हो गये I मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या पुलिस गस्ती दल को नौतन के परिवार के घर में भरी मात्रा में शराब रखने और बेचने की सुचना मिली थी I जानकारी के आधार पर गस्ती दल में शामिल पुअनी अरुण कुमार सिंह पुलिस बक के साथ नौतन पहुंचे I पुलिस के पहुंचते ही घर से तीन लोग अखिलेश सिंह, भोला सिंह और लीला देवी भागते दिखाई दिये जिन्हें नहीं पकड़ा जा सका I घर की तलाशी लेने 35 लीटर का भरा दो जरकिन बरामद हुआ जिसके एक में 35 लीटर और दुसरे में 25 स्प्रिट था I पुलिस ने स्प्रिट को जब्त कर नौतन निवासी अखिलेश सिंह, भोला सिंह और लीला देवी पर प्राथमिकी दर्ज किया हैI