सारण:रिविलगंज में मुखिया ने गरीब छठ वर्तीयो के लिये कैम्प लगा वस्त्र व पूजन सामग्री का किया वितरण
दैनिक खोज ख़बर डेस्क
छपरा
लोक आस्था के इस महान पर्व छठ में रिविलगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत मोहब्बत परसा की लोकप्रिय मुखिया रेखा मिश्रा ने आज आपने पंचायत के गरीब असहाय लोगो के बीच कैम्प लगा कर गेंहू नारियल ईख एवम फल धूप अगरबत्ती यानी पूजा के लिए सारी समाग्रिह का किया वितरण।

इस अवसर पर उन्होने बताया कि छठव्रतियो के बीच यह आयोजन हर साल पिछले कई वर्षो से होता आ रहा है उनके मुताबिक लोक आस्था के इस महान पर्व पर वैसे व्रती जो आर्थिक तंगी व कठिनाई की दौर से गुजर रहे होते है । उनकी सहायता कर जो सकून मिलता है उसे शब्दो मे बयां कर पाना मुश्किल है अतः प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है।

इस दौरान क्षेत्र की लगभग 2 हजार से अधिक गरीब परिवार की महिलाओ के बीच नारियल व गेहूँ तथा अन्य फलो का वितरण किया गया ।

वही इस संबंध में मुखिया रेखा मिश्रा ने बताया कि इस तरह के कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने पति बुलबुल मिश्रा एवम माता पिता से मिली है । इस आयोजन में भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने भी आर्थिक मदद कर अपनी सहभागिता निभाई । वही इस मौके पर भोजपुरी के लोकगायक उदय नारायण सिंह और संजय कुमार एवम सहाजित पुर के मुखिया मुन्ना सिंह जैसे कई गण्यमान्य लोग इस पुनीत कार्य मे उपस्थित रहे।




Recent Comments