मशरक एवं बड़ा लौवा में खिलाड़ियों के साथ काटा केक

मशरक (सारण)। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष सह बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा का 63 वा जन्मदिन सारण के खेल मैदान में खिलाड़ियों ने समारोहपूर्वक मनाया। बनियापुर के बड़ा लौवा संत जलेश्वर एकेडमी में बिहार जूनियर बालिका प्रशिक्षण शिविर के समापन पर पहुंचे ब्रजकिशोर शर्मा का जन्मदिन बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन सह सारण हैंडबॉल के प्रधान संरक्षक विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय ने केक कटवाकर मनवाया । इधर मशरक के हैंडबॉल खेल मैदान में खिलाड़ियों ने महासचिव श्री शर्मा का जन्मदिन केक कटवाकर मनाया। मौके पर बिहार हैंडबॉल के संयुक्त सचिव सह सारण जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह , सारण हैंडबॉल अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , संत जलेश्वर एकेडमी की प्राचार्या अनुपमा मिश्रा, राजकिशोर राय , जुगुल किशोर राय, जीतेश तिवारी , रामबीरेश राय, मुन्ना जी , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , निधि सिंह , नीरज कुमार सहित अन्य थे।