• स्थानीय प्रशासन की बड़ी कामयाबी
• गस्तीदल के सहयोग से एस आई ने की छापेमारी।


पानापुर (सारण)स्थानीय प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर शनिवार की रात थानाक्षेत्र के बगडीहाॅ दीनदयाल नट के घर के पीछे से ग्यारह ड्राम में रखे करीब बाईस सौ लीटर देशी शराब जप्त किया। एस आई प्रमोद कुमार  गुप्त सूचना पाकर पुलिस बल के साथ बगडीहाॅ पहुंचे। सेमराहां, बगडीहाॅ में गस्ती कर रहे गस्ती दल को भी बुला लिए तथा घंटो जाँच अभियान चलाने के बाद बगडीहाॅ निवासी दीनदयाल नट के घर के पीछे छीपाकर रखे ग्यारह ड्राम से लगभग दो हजार दो सौ लीटर देशी शराब जप्त कर लिया।लेकिन मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाया है।थाानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द हीं शराब कारोबारी की सिनाख्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी।