
पानापुर(सारण) थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव में सोमवार की रात पिकअप के धक्के से एक बच्चे की मौत हो गयी । मृत बच्चा मुकेश भगत का आठ वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताया जाता है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात आठ बजे पिता पुत्र टहल रहे थे । इसी दौरान गांव में आयी एक बारात में जा रही पिकअप गाड़ी ने दोनों को धक्का मार दिया । इस घटना में अभय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि मुकेश भगत घायल हो गये । घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप लेकर भाग रहे पिकअप चालक को पकड़ लिया एवं उसकी जमकर पिटाई की । घटना की जानकारी मिलते ही जिलापार्षद रत्नेश भाष्कर और ,भाकपा माले नेता सभापति राय घटनास्थल पर पहुँचे एवं आक्रोशित ग्रामीणों को समझाबुझाकर कर शांत कराया एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची एवं पिकअप चालक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया वही शव को कब्जे में कर थाने लायी और मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया । थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मृत बच्चे के पिता द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।




Recent Comments