पायोनिर एजुकेशन अकादमी स्कूल निर्माण कार्य हेतु पुजा पाठ व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया भूमि पूजनअमनौर /सारणः अमनौर प्रखंड के धरहरा खुर्द पंचायत स्थित बलहा गांव में पायोनिर एजुकेशन अकादमी स्कूल निर्माण कार्य हेतु पुजा पाठ व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया । वहीं उसके कार्यालय का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य हवलदार सिंह व जदयू के वरिष्ठ नेता प्रियंजन सिंह ‘सुमित’ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर दीपिका सिंह ने बताया की यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड पर आधारित वर्ग 1 से 8 तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी। जिसमें स्मार्ट क्लासेज,लाइब्रेरी,मंथली टेस्ट,इंग्लिश स्पोकन,स्किल डेवलपमेंट जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगा।स्कूल कैंपस में सीसीटीवी की निगरानी एवं सभी प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन की सुबिधा भी उपलब्ध होगा ।वही सभी मार्ग पर यातायात की सुविधा होगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों की नामांकन की सुविधा लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा ।उक्त मौके समाजसेवी युवा नेता मयंक कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह ,हरि माधव सिंह, तेजनारायण सिंह,प्रवीण कुमार सिंह, जनक सिंह ,पुष्कर शुक्ला ,रणविजय शर्मा ,सोनू कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।