पान के दुकान में बेच रहा था अंग्रेजी शराब पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो पर प्राथमिकी दर्ज
✍धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण)।28.07.2019 :
बाजार स्थित भूतनाथ चौक पर पान के गुमटीनुमा दुकान में अंग्रेजी शराब बेचते दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार युवक मुरलीपुर गाँव का मिंटू कुमार है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भूतनाथ चौक पर गुमटी में दारू बिक रहा है।जिसके सत्यापन के लिए पुलिस टीम जब उक्त स्थल पर पहुँची तो पुलिस को देखते ही मिंटू भागने लगा।जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया।और जब उसके दुकान में छापेमारी की गयी इम्पेरियल ब्लू का 180 मिली का 02 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।जिसे जप्त कर लिया गया।गिरफ्तार युवक मिंटू ने बताया कि उसे शराब बिक्री के लिए हरखपुरा के राजकुमार सिंह देते है।दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गयी है।




Recent Comments