दुकान से टोपी नही खरीदने पर दुकानदार ने ग्राहक को पीटा,थाने में शिकायत दर्ज
✍धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण)।28.07.2019 :
बाजार के एक कपड़ा दुकान में टोपी खरीदने गये ग्राहक को दुकान से टोपी नही खरीदना महंगा पड़ गया।टोपी का मोल-भाव कर नही खरीदने पर नाराज दुकानदार ने ग्राहक को पिट दिया।इस संबंध में पीड़ित ग्राहक चंचलिया निवासी राहुल कुमार ने एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।पीड़ित का कहना है कि वह एक टोपी खरीदने के लिए कपड़ा दुकान में गया टोपी का मोल-भाव किया लेकिन उसे टोपी पसंद नही आयी तो उसने टोपी नही खरीदा इसी बात पर दुकानदार भड़क गया और इसकी पिटाई कर दिया।तथा उसे बचाने गये उसके भतीजे मंटू कुमार को भी दुकानदार ने पिट दिया।तथा पॉकेट से 3700 भी दुकानदार ने जबरन निकाल लिया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।




Recent Comments