गया में भीम आर्मी का प्रदर्शन, कई उपकरण तोड़े
संवाददाता गया
एससी एसटी एक्ट में संशोधन को ले प्रदर्शन कर रहे विभिन्न दलित संगठनों ने गया शहर समेत गया जंक्शन पर भी जोरदार उत्पात मचाया। भीम आर्मी का बैनर हाथों में लिए प्रदर्शनकारियों ने गया जंक्शन से गुजरनेवाली विभिन्न ट्रेनो का परिचालन बाधित किया व स्टेशन पर तोड़फोड़ मचाया।


प्रदर्शनकारियों ने गया जंक्शन के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड, पर्यटकों के दिशा निर्देश व गया के विभिन्न जगहों के महत्व को बताने वाले डिस्प्ले स्क्रीन को भी तोड़ दिया। साथ ही रिज़र्वेशन चार्ट के डिस्प्ले बोर्ड को भी तोड़ दिया गया है।
भीम आर्मी के इस प्रदर्शन से रेल यात्री सहमे रहे व इधर उधर छिपते रहे जबकि प्रदर्शनकारियों के इस उपद्रव के कारण गया जंक्शन से गुजरनेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनो को विभिन्न स्टेशन पर रोका गया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक फिलहाल गया शहर के कई इलाकों में भीम आर्मी ने यातयात को बाधित किया है। जिस कारण आम लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
(तस्वीर साभार : गया सिटी टीम)