इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया तथा इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा ने प्रखंड प्रमुख सरोज कुमारी के पति के खिलाफ इसुआपुर थाने में एक लिखित शिकायत दी है । जिसमें उन्होंने प्रमुखपति अजय राय पर आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर उनके भाई धनन्जय कुमार राय व दिनेश कुमार राय द्वारा सोशल साईट के फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनके खिलाफ चरित्र हनन का पोस्ट डाला गया है । उक्त आरोप से संबंधित फेसबुक पोस्ट की छाया प्रति भी उन्होंने संलग्न किया है । साथ ही फेसबुक बुक पर गन्दी गन्दी गलियों व गन्दे शब्दों के साथ उनका फोटो भी वायरल किया गया है । जिससे उनके मान सम्मान तथा सामाजिक प्रतिष्ठा का हनन हुआ है वहीं आवेदन में लिखा है की सोसल साईट के फेसबुक का गलत उपयोग कर साईबर क्राइम का अपराध किया गया है। साथ ही मुखिया ने अपने आप को असुरक्षित बताते हुये लिखित आवेदन दिया है की उनकी जान को खतरा है और कभी भी उनके हत्या की साजिश रची जा सकती है । लिखित आवेदन में अजय राय, धनन्जय राय पिता रामजीवन राय पंकज राय पिता विजय राय साकिन सहवाँ व दिनेश राय पिता शिवपूजन राय ग्राम डटरा पुरसौली का नाम शामिल है । मुखिया ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है ।