शहीद स्मारक समिति ने बैठक कर जताया आक्रोश

मांझी(सारण)। शहीद छठु गिरि स्मारक समिति दाउदपुर की एक बैठक रविवार को एक बरवां गांव मे शारदानंद सिंह के आवास पर आयोजित की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुये स्मारक समिति के सचिव सुमन कुमार गिरि ने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के महान योद्धा दाउदपुर के छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि की शहादत को प्रतिनिधियों ने कभी महत्व नही दिया है। प्रत्येक वर्ष शहीद के शहादत दिवस के अवसर पर जन प्रतिनिधि के द्धारा कई तरह के घोषणाये कि जाती रही है। मगर अभी तक शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि को ले सरकारी स्तर पर मनाये जाने को लेकर स्थानीय विधायक व संसद के प्रतिनिधियों के द्वारा कभी प्रयास नही किया गया जिसे लेकर स्मारक समिति मे आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर शहादत दिवस मनाये जाने को लेकर सुबे की सरकार को आन्दोलन से सम्बंधित शीघ्र ही ज्ञापन सौपा जायेगा। समिति के संयोजक सह शिक्षक नेता उदय शंकर गुड्डू, डॉ रामजी प्रसाद, कन्हैया यादव, राकेश कुमार सिह, शिवनाथ पुरी आदि ने भी अपने विचार रखे। गणमान्य लोग थै। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शारदा सिंह व धन्यवाद ज्ञापन का. अरूण कुमार ने किया। गौरतलब हो कि जंगे आजादी की लडाई मे महात्मा गांधी के आहवान पर 13 अगस्त 1942 में करो या मरो के आन्दोलन मे छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि शहीद हो गए थे।