दैनिक खोज खबर।
मढ़ौरा(सारण)। तेजपुरवां निवासी स्वर्ण व्यवसायी संजय प्रसाद की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई शून्य रहने पर नाराज ग्रामीणों ने कैण्डल मार्च निकाल अपना विरोध जताया और दिवंगत व्यवसाई को लोगों ने श्रद्धांजली दी। कैण्डल मार्च में सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए जो पुलिस की रवैये पर असंतोष जताते हुए विरोध में नारे लगाए। तेजपुरवां सोनारपट्टी संजय प्रसाद के घर से निकली कैण्डल मार्च तेजपुरवां बाजार पर पहुंचा। जहां सैकड़ों युवा और ग्रामीण कैण्डल मार्च का हिस्सा बने। संजय प्रसाद से घर से निकली कैण्डल मार्च मिर्जापुर बाजार पर पहुंच कर समाप्त हुई । कैण्डल मार्च में शामिल युवाओं का कहना था कि हत्या के बाद से पुलिस की कार्रवाई संतोषप्रद नही है। बीते गुरूवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने हत्या कर फरार हो गए थे, अब पांच दिन बाद तक पुलिस अपराधियों तक नही पहुंच सकी है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भवना बढ़ रही है। पुलिस जल्दी अपराधियों कोवसामने नही लाती तो ग्रामीण सामूहिक रूप से बड़ा आन्दोलन शुरु करेगे ।
बता दे की बीते गुरुवार की शाम सात बजे के करीब अपराधियों ने तेजपुरवां निवासी स्वर्ण व्यावसाई संजय प्रसाद की गोली मार कर तब हत्या कर दी थी, जब वे अपनी दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे।