मोतिहारी:-उत्पाद पुलिस ने 43 विदेशी शराब की बोतले बरामद की , कारोबारी भागने मे सफल
संस्थापक सदस्य अतुल कश्यप की रिपोर्ट मोतिहारी (पु0 च0):-आज दिन के 1 बजे उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी मोतिहारी के बनकट गांव में की गई जहां पंजाब ब्रांड का विदेशी शराब गोबर में छुपाकर राजेश पटेल के घर के पीछे रखा गया था जिसे उत्पाद पुलिस ने बरामद किया।
कारोबारी राजेश पटेल भागने मे सफल रहा जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी टीम में उत्पाद दरोगा कुलवंत कुमार, इन्सपेक्टर एकरामुल हक ,कन्ट्राल रूम के ए एस आई फैसल अहमद ,व धर्मेन्द्र झा कान्सटेबल शामिल थे।
बरामद शराब की बोतले 750 मिली के 16 तथा 180 मिली के 27 बोतलें पाई गई।




Recent Comments