3 लाख का नुकसान, 15 बीघा के गेंहू जलकर राख
हरिश
भंवरगढ़ 29 मार्च । थाना क्षेत्र के किशनगंज के गांव मिसाई के दो किसानों की गेंहू की फसल जलकर राख हुई । करीब 3 लाख का नुकसान हुआ । हल्का पटवारी अशरफ अली ने बताया कि मिसाई के मॉल में किसान घनश्याम नागर व् हेमराज नागर के 15 बीघा के गेंहू खेत पर लगे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने के कारण गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गयी । इस कारण फसल जलकर राख हो गयी । वही खेत पर रखे प्लास्टिक के 70 पाइप भी जलकर राख हो गए । आस पास खेतो में काम कर रहे लोगो ने जैसे ही आग की लपटें देखी तो लोग खेत की और दौड़ पड़े । और बारां अग्निशमन विभाग को सुचना दी । मौके दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई अन्यथा और भी नुकसान हो सकता था । मोके पर पुलिस व् ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया ।